Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

लखनऊ में क्रिकेटर Rinku Singh ने समाजवादी पार्टी की सांसद Priya Saroj संग सगाई की

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की। समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी समारोह में मौजूद रहे और उन्होंने दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सगाई समारोह में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हुए, साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन और डिंपल यादव जैसे राजनैतिक दिग्गज भी मौजूद रहे। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद थे।