Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

चिराग दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में आईं दरारें, लोगों को सुरक्षित निकाला

दक्षिणी दिल्ली के चिराग इलाके में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में दरारें आ गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इमारत में और उसके आसपास रहने वाले लोगों को वहां से निकाल लिया। शाम करीब सवा सात बजे पुलिस को बहलोल लोधी के मकबरे के पास एक इमारत में दरारें पड़ने और उसके ढहने की आशंका की सूचना मिली। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने प्रभावित इमारत और आसपास की इमारतों से सभी निवासियों को निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पांच मंजिला इस इमारत में लगभग दस परिवार रहते हैं।

अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया गया और उनकी टीमें स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
“संबंधित एजेंसियों के इंजीनियर नुकसान की गंभीरता का आकलन कर रहे हैं और यह निर्धारित कर रहे हैं कि इमारत रहने के लिए सुरक्षित है या नहीं।”
पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बहलोल लोधी के मकबरे के पास यातायात रोक दिया गया है।  तकनीकी निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।