Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Covid Alert: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भीड़ को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में ओडिशा सरकार देश में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए सावधानी बरत रही है। अभी तक स्थिति चिंताजनक नहीं है, ओडिशा में कोविड-19 के सिर्फ 15 एक्टिव मामले हैं। लेकिन इतनी बड़ी भीड़ के आने की उम्मीद को देखते हुए राज्य सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। ओडिशा के सभी जिलों को पर्याप्त परीक्षण किट उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही कोविड-19 की जांच की जा रही है।