Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

देश के सबसे मंहगे वकील हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी, ये बनीं हमसफर

देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे तीसरी बार घोड़ी चढ़ गए हैं। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की। बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। 

यह हैं नई हमसफर
केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य साल्वे की हमसफर ट्रीना हैं। वह ब्रिटिश मूल की हैं। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

पहली पत्नी से हैं दो बच्चियां
हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। कैरोलिन की भी यह दूसरी शादी थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।

अपनाया था ईसाई धर्म
गौरतलब है कि कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था। यह रूपांतरण उनकी शादी से दो साल पहले हुआ था।

इन मामलों में निभा चुके हैं अहम भूमिका
सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले साल्वे कई हाई-प्रोफाइल मामलों के वकील रहे हैं। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में तीन दिन के भीतर ही अग्रिम जमानत दिलाने वाले वकील भी हरीश साल्वे ही थे। इतना ही नहीं वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आईटीसी होटल्स के केस भी लड़ चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव का केस भी हरीश साल्वे ने ही लड़ा था। इसके लिए साल्वे ने भारत सरकार से सिर्फ एक रुपये फीस ली थी।