Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्या 7 दिसंबर को शादी कर सकते हैं स्मृति-पलाश? स्मृति मंधाना के भाई ने किया साफ

भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। हल्दी और संगीत नाइट भी आयोजित की गई थी, लेकिन शादी के दिन मंधाना के पिता की तबियत बिगड़ने के कारण यह कार्यक्रम टाल दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पलाश मुच्छल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ीं कि शादी अब 7 दिसंबर को होगी। इस पर स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने मामले को साफ कर दिया है। उन्होंने पुष्टि की कि शादी की कोई नई तारीख तय नहीं की गई है और ऑनलाइन चल रही सभी खबरें भ्रमित करने वाली और झूठी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी अभी भी टली हुई है।” स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उनका रिलेशन काफी समय तक निजी रखा गया था।