Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

महाराष्ट्र: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! ठाणे में नए वैरिएंट के दर्ज किए गए पांच मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में 30 नवंबर से परीक्षण किए गए 20 नमूनों में से कोरोनो वायरस के जेएन-1 वैरिएंट के पांच मामले सामने आए हैं। ठाणे में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 28 हो गई है। कोरोना के दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी सभी मरीज होम क्वारंटाइन पर हैं।

जेएन-1 वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में एक महिला भी शामिल है। ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर और नवी मुंबई के नगर आयुक्त राजेश नार्वेकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए।