Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगुवाई में मनाया जाएगा संविधान दिवस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में समारोह की अगुवाई करेंगी। समारोह में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल होंगे।

केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने यहां नेशनल मीडिया सेंटर में बताया कि एक साल तक चलने वाले कार्यक्रमों के तहत एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इस स्मारक वेबसाइट में लोगों से संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए वीडियो रिकार्ड करने और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

अरुणीश चावला ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ देश भर के स्कूलों में भी करवाया जाएगा। इस मौके पर सरकार एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेगी