Breaking News

चंडीगढ़ में संविधान दिवस पदयात्रा निकाली गई

भारत के संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार सुबह चंडीगढ़ में रैली निकाली गई। संविधान दिवस पर आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अधिकारी ने कहा, "ये दिन संविधान के महत्व और मूल्य को दर्शाता है और हमने इसके मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया है। मैं सभी से समारोह में हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं।"

हर साल 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' मनाया जाता है। 1949 को इसी दिन संविधान को अपनाया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।