Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में गड़बड़ी की साजिश

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में बैठकर कुछ लोग अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गड़बड़ी करने की साजिश रच रहे हैं. इसके लिए ये लोग सोशल मीडिया के जरिए समुदाय विशेष को लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह के इनपुट के बाद यूपी एटीएस ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ 11 लोगों को समन किया है. इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पिछले दिनों महाराष्ट्र आई यूपी एटीएस की टीम ने महाराष्ट्र एटीएस की मदद से इन 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया था. उस समय पुख्ता सबूत के अभाव में इन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन एक बार फिर एटीएस ने इन्हें तलब किया है.