Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

युवाओं को भड़काने की साजिश, NIA ने 16 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को विजयनगरम आईएसआईएस मामले में देशभर के 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। यह मामला आईईडी (बम) से आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा है। एनआईए ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 16 जगहों पर तलाशी ली। इसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

एनआईए जुलाई 2025 से इस केस की जांच कर रही है। शुरुआत में पुलिस ने सिराज-उर-रहमान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से आईईडी बनाने वाले रसायन मिले थे। पूछताछ में उसने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का खुलासा किया। इसके बाद एक और आरोपी सैयद समीर पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम, सिग्नल आदि) के जरिए युवाओं को बरगला रहे थे और आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे।

हाल ही में एनआईए ने इस केस के मुख्य आरोपी आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब को गिरफ्तार किया था। वह सऊदी अरब भागने की कोशिश कर रहा था और नेपाल सीमा के जरिए हथियारों की सप्लाई की योजना बना रहा था। इस मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और यूएपीए की धाराओं के तहत जारी है।