Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

कांग्रेस ने गिराईं सबसे ज्यादा सरकारें, इंदिरा ने लगाई हाफ सेंचुरी

लोकसभा चुनावों को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 28 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. गुजरात में आज उनकी तीन सभाएं हैं जो कि अहमदाबाद ईस्ट, आनंद और भावनगर में है. चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में 2 चरण का चुनाव हो चुका है और इस समय चल रहे चुनाव को देख कर ये पता लगाया जा सकता है कि हम लोगों ने जो 400 पार का लक्ष्य निर्धारित किया था उसकी दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं.