Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

5वें चरण की 49 सीटों में से कांग्रेस के पास सिर्फ 1

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 संसदीय सीटों पर 20 मई यानी सोमवार को वोटिंग होनी है. इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों में 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. पांचवें चरण की 49 सीटों में से कांग्रेस के पास महज रायबरेली एकलौती सीट है, जबकि बीजेपी 65 फीसदी सीटों पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी करना है तो बीजेपी के बढ़ते सियासी आधार पर पांचवें फेज में रोकने की चुनौती है.