Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

चुनाव बाद कांग्रेस आ रही है, बीजेपी जा रही है, भूपिंदर सिंह हुड्डा का बड़ा दावा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। हुड्डा सोमवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए पार्टी उम्मीदवार चिरंजीव राव के साथ थे।

उन्होंने कहा, ''हरियाणा की ओर पूरे देश राय दे रहा है कि यहां से किस पार्टी की सरकार बनती है औऱ यहां मैं कह रहा हूं सारे हरियाणा घूमकर कि 36 बिरादरी के लोगों ने तय कर लिया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय में, प्रति व्यक्ति निवेश में, कानून और व्यवस्था में, नौकरी देने में और खेल और पानी में नंबर एक प्रदेश था, इन दस सालों में बेरोजगारी में नंबर एक प्रदेश हो गया है। आज कानून-व्यवस्था ठप हो गई है, अपराध में नंबर एक हो गया है। मैं ये कहने आया हूं कि अपने प्रदेश को फिर से पूरे देश में नंबर वन बनाना है तो कांग्रेस पार्टी को लाना है और एक ही नारा है पूरे प्रदेश में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है।"

राव रेवाडी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।