Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सुरक्षा कड़ी

चेन्नई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी गुट के नेता शनिवार को डीएमके की महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर चेन्नई में सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

सम्मेलन में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, सीपीआई (एम) नेता सुबाशिनी अली और ए. नी. राजा के भी शामिल होने की उम्मीद है। ये सम्मेलन पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के दिग्गज नेता कलिंगार करुणानिधि के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।