Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

Odisha: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

ओडिशा विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन किया। इस वजह से कई बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। प्रश्नकाल के वक्त कांग्रेस विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और आसन पर चढ़ने की कोशिश करने लगे।

कांग्रेस विधायकों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। उन्होंने स्पीकर का ध्यान खींचने के लिए घंटियां और बांसुरी बजाई। विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन समिति के गठन पर फैसला लेने की मांग की।

स्पीकर ने कार्यवाही को सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सभा के दोबारा शुरू होने पर, प्रदर्शन जारी रहा और स्पीकर ने कार्यवाही को 30 मिनट के लिए दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई। पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर सदन में विरोध जारी है।