Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

देशभर में गहराया LPG संकट, सिलेंडर ना मिलने से वितरण केंद्र के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें

 पश्चिम एशिया में संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में एलपीजी संकट होने की आशंकाओं के चलते, देश भर के कई कस्बों और शहरों में लोग एलपीजी सिलेंडरों के लिए लंबी लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं।

शनिवार को जम्मू में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें देखी गईं, लोग दावा करते दिखे कि वे सिलेंडर लेने के लिए काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

विजय कुमार, स्थानीय, जम्मू ” बहुत ज्यादा दिक्कत है। पहले तो ये घर में डिलीवर देते थे। आजकल ये बिल्कुल तीन-तीन दिन चार -चार दिन हो गए हमें लाइन में लगे हुए। अब भी सुबह के आए हुए हैं, सात बजे के आए हुए हैं। लाइन में लगे हैं अभी तक कोई नंबर ही नहीं हमारा आ रहा है।”

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली, जहां गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी थी, कुछ उपभोक्ताओं ने सिलेंडर मिलने में देरी का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि बुकिंग और ओटीपी आने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि ये संकट जमाखोरों की वजह से आया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति लगातार जारी है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

अभिषेक कुरिल, जिला आपूर्ति अधिकारी, कानपुर देहात: “वर्तमान में सारी जो तेल विपणन कंपनियों के बिक्री अधिकारी हैं उनसे भी बात हुई है और मैंने खुद भी फील्ड पर जाकर देखा है। इसके साथ-साथ आपूर्ति निरीक्षकों को भी फील्ड पर लगाया हुआ है, लगातार देखने के लिए। अभी तक हमारे यहां कानपुर देहात में अभी किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं है। जो लोग भी बुकिंग कर रहे हैं उनको लगातार प्राप्त हो रहा है।”))

राजस्थान के जयपुर में, रिफिलिंग सेंटर पर भी वाहनों की लंबी लंबी लाइनें देखी गईं। शहर के एक रिफलिंग सेंटर पर कई ऑटो रिक्शा घंटों से लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, कुछ ड्राइवरों ने बताया कि लंबे इंतजार से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हुई है।

देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कथित दिक्कतों की खबरें लगातार आ रही हैं लेकिन अधिकारी सब सामान्य होने की बात कर रहे हैं और इन खबरों को अफवाह बता रहे हैं।