Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

कांग्रेस जानती है कि वो जीत नहीं सकती, वर्धा में बोले पीएम मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि वो  लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। इसलिए कांग्रेस के युवराज कह रहे हैं कि चुनाव के बाद देश में आग लग जाएगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी किसानों के खिलाफ हैं। विपक्ष के पास विकास के लिए कोई नजरिया नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गुट के नेताओं ने अयोध्या में राम लला की मूर्ति के 'सूर्य तिलक' को भी पाखंड करार दिया। प्रधानमंत्री पूर्वी महाराष्ट्र की वर्धा और अमरावती सीटों के बीजेपी उम्मीदवारों के लिए रैली की।