Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

14 राज्यों के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान तैयार

हिंदी पट्टी के तीन प्रमुख राज्यों में हार को पीछे छोड़ते हुए अगले साल आम चुनावों से पहले कांग्रेस अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही है। पूरब से पश्चिम तक की यह यात्रा 67 दिनों की अवधि में 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। पार्टी को भरोसा है कि यह यात्रा उसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा (कन्याकुमारी से कश्मीर तक) की तरह मददगार साबित होगी।