Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

आज की घटना दुख देने वाली है... विनेश फोगाट को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिसक्वालीफाई किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आप चैंपियनों में चैंपियन हैं, आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की घटना दुख देने वाली है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि साथ ही मैं जानता हूं कि चुनौतियों का डटकर सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत होकर वापस आओ! हम सभी आपके समर्थन में हैं।