Breaking News

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर बातचीत के बीच सपा की आई लिस्ट, कांग्रेस हुई नाराज     |   सऊदी की राजधानी रियाद पर हूतियों का फिर हमला, 2 भारतीय समेत 11 लोग जख्मी     |   PM नरेंद्र मोदी की जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ फोन पर हुई बातचीत     |   अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर बड़ा साइबर अटैक     |   तुर्की में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 सैनिकों की मौत     |  

कश्मीर में बढ़ने लगी ठंड, श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनस 1.6 डिग्री पहुंचा

कश्मीर घाटी में ठंड लगातार बढ़ रही है। लोग अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। घाटी के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

श्रीनगर में सोमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, पहलगाम में भी ठंड ने अपना असर दिखाया। यहां तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

4 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर घाटी में 4 दिसंबर तक मौसम ठंडा और ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या बर्फबारी के आसार कम हैं।

रात में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में घाटी में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।