Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में मतदान के दौरान दो गुटों में झड़प

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के पुंछ जिले के शाहपुर मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि मतदान केंद्र शाहपुर पर अज्ञात कारणों से दो गुट आपस में भिड़ गए. इससे चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया. उनकी पहचान शहजाद अहमद (20), कुमारी सलीमा बी (18), जहूर दीन (40), और मोहम्मद असलम (22) सभी निवासी शाहपुर के रूप में हुई है.