Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एक बार फिर आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को पोलैंड में होगी टक्कर

डबल ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम के बीच मुकाबला 16 अगस्त को पोलैंड के सिलेसिया में डायमंड लीग में देखने को मिलेगा। ये टक्कर पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद पहली बार होगी जब दोनों दिग्गज आमने-सामने होंगे।

आठ अगस्त 2024 को पेरिस ओलंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर का जबरदस्त थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अब एक साल बाद दोनों खिलाड़ी फिर एक मंच पर होंगे।

डायमंड लीग के आयोजकों ने भी इस मुकाबले की पुष्टि करते हुए कहा, "नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होने वाली भारत-पाकिस्तान की यह भिड़ंत पोलैंड के दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। यह पेरिस ओलंपिक के बाद बदला लेने का पहला मौका होगा।"

आयोजकों ने यह भी बताया कि अरशद नदीम बहुत कम यूरोपीय इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस बार वे खुद नीरज से भिड़ने के लिए आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा इस साल मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर के पार पहुंचने वाले 26वें खिलाड़ी बने थे।

नीरज फिलहाल दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेजनी की कोचिंग में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दूसरी ओर, अर्शद नदीम ने 2024 में अब तक केवल दो प्रतियोगिताएं खेली हैं, पहली एशियन चैंपियनशिप, गुमी (31 मई): 86.40 मीटर (गोल्ड मेडल) और दूसरी पेरिस ओलंपिक (8 अगस्त): 92.97 मीटर (गोल्ड मेडल)

नीरज ने अरशद को मई में एनसी क्लासिक के लिए आमंत्रित भी किया था, लेकिन नदीम ने एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के चलते इससे इनकार कर दिया था। अब फैंस की नजर 16 अगस्त को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। इसके बाद नीरज चोपड़ा 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खिताब को डिफेंड करेंगे।