Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

UNSC में भारत के निशाने पर चीन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दी सतर्क रहने की हिदायत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में भारत ने मंगलवार को चीन पर निशाना साधा. यहां भारत ने चीन पर हमला करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पारदर्शी और न्यायसंगत फाइनेंसिंग पर काम करना चाहिए. साथ ही अस्थिर फाइनेंसिंग के खतरों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जो कर्ज जाल के दुष्चक्र की ओर ले जाता है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी दूत आर मधुसूदन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना’ नामक विषय पर आयोजित एक खुली बहस में हिस्सा ले रहे थे.