Breaking News

अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय

दिल्ली गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक में बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को लेकर बातचीत हुई. साथ ही नक्सली समस्या से निपटने के लिए आगे किस तरीके से कदम बढ़ाना है इस पर भी चर्चा की गई.

गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरीके से यह कहा है कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरीके से समाप्त कर देंगे, उसके लिए किस तरीके का रोड मैप होगा. उन तमाम बिंदुओं पर आज दिल्ली में चर्चा हुई.