Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

चेन्नई में डिलिवरी कर्मचारियों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, तैयार किया गया एसी लाउंज

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने अन्ना नगर में एक वातानुकूलित लाउंज बनाया है। इसे डिलिवरी कर्मचारियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बनाया गया है। लाउंज सीसीटीवी से लैस है। यहां शौचालय, पीने का पानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और मुफ्त वाई-फाई जैसी सुविधाएं हैं।

डिलिवरी कर्मचारी लंबे समय तक बाहर रहते हैं। अब उन्हें लाउंज में गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। डिलिवरी कर्मचारी पहले पेड़ों के नीचे या खुली जगहों पर रुकने के लिए मजबूर थे। वे कहते हैं कि ठंडे पानी और मुफ्त वाईफाई जैसी सुविधाओं के साथ ठंडे वातावरण से उन्हें काफी आराम मिल रहा है।

फिलहाल चेन्नई में ऐसा एक ही केंद्र है। इससे कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिली है। वे ऐसे और केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। चेन्नई के गिग इकॉनमी कर्मचारियों के लिए ये कदम सार्थक साबित हो रहा है। इससे उन्हें अपने रोजमर्रा के काम में काफी मदद मिल रही है।