Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

चैट-Video हुए डिलीट? लैब भेजा गया एल्विश का मोबाइल

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर नोएडा पुलिस ने पिछले दिनों कई घंटों की पूछताछ की थी. वहीं, अब एल्विश यादव और उसके दो साथियों के मोबाइल फोन को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस को एल्विश यादव के मोबाइल फोन से की गई चैट, फोटो और वीडियो डिलीट करने का अंदेशा है.