Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

नासिक में कार 600 फुट गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले के सप्तश्रृंग गढ़ घाट इलाके में रविवार को एक कार के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना शाम चार बजे हुई और मृतक निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले थे। “कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टोयोटा इनोवा वाहन में सात यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान कीर्ति पटेल (50), रसीला पटेल (50), विट्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और मणिबेन पटेल (70) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।”

स्थानीय उप कलेक्टर और जिला आपदा प्राधिकरण के सीईओ रोहित कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन समिति के कर्मियों की तैनाती के साथ बचाव अभियान जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को 'बेहद दुखद' बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।