Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

भारत और कंबोडिया के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में कैंपेन शुरू किया गया

भारत और कंबोडिया के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के इरादे से नई दिल्ली में खास अभियान शुरू किया गया। इस अभियान को 'प्रथम कंबोडिया-भारत पर्यटन वर्ष' नाम दिया गया है। इसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम में नोम पेन्ह और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत का भी जश्न मनाया गया। कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज वाहक कंबोडिया अंगकोर एयर ने 16 जून से कंबोडिया और भारत के बीच पहली सीधी उड़ान सेवा शुरू की।

कंबोडिया के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अभियान शुरू होने से उनके देश में आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इस कार्यक्रम में भारत और कंबोडिया दोनों देशों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।