Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

CM योगी से मिले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। संजय निषाद ने कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने की मांग की। साथ ही मझवार-तुरैहा आरक्षण को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने चौरी-चौरा के नई बाजार इलाके में जलभराव की समस्या को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा और इसके समाधान के लिए एक पत्र सौंपा। इसके साथ ही मछुआ समाज के कल्याण, उनके हितों और मत्स्य पालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संजय निषाद के बीच हुई यह मुलाकात जनहित और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।