Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

श्रीनगर में सीआरपीएफ कप टी20 टूर्नामेंट शुरू, 16 टीम ले रही हैं हिस्सा

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर का शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम बुधवार को टी20 क्रिकेट के रोमांच से सराबोर था। मौका था दूसरे सीआरपीएफ कप टूर्नामेंट के आगाज का। टूर्नामेंट का मकसद कश्मीर के युवाओं का झुकाव नशीली दवाओं से हटाकर खेलों की ओर करना है। टूर्नामेंट में 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। इनमें श्रीनगर जिले की 12 और बडगाम और गांदरबल जिलों की दो-दो टीमें शामिल हैं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी जोश से भरे हुए थे। उन्हें अपना कौशल दिखाने का मौका मिल रहा था। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में घाटी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और भी आयोजन होंगे।

सालाना सीआरपीएफ कप का आयोजन सुरक्षा बल का श्रीनगर सेक्टर करता है। इनाम में खिताब जीतने वाली टीम को डेढ़ लाख, जबकि रनर अप टीम को सवा लाख रुपये दिए जाएंगे। नौ दिन चलने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कश्मीर टाइगर्स सोनवार और कश्मीर स्ट्राइकर्स सोजिथ बडगाम के बीच हुआ। कश्मीर टाइगर्स सोनवार ने आसानी से पहला मैच जीत लिया।