Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

फिर बढ़ी CNG की कीमत, तीन हफ्तों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी

गुरुवार की सुबह सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए सीएनजी की कीमतों में नया बदलाव हुआ है। दरअसल, आज सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, यह तीन हफ्तों में दूसरी बार है जब सीएनजी की कीमत बढ़ी हैं। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।

राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले यह कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम थी। नोएडा में सीएनजी की कीमत 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले यह कीमत 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम थी। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले यह कीमत 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम थी।