Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

CNG, PNG की कीमत में फिर से बढ़ोतरी, पुणे और आसपास के लोगों को लगा झटका

पुणे के आसपास रहने वाले लोगों को मंगलवार सुबह-सुबह एक बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड यानी MNGL ने सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत में ₹0.85/SCM की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 16 जून से लागू हो रही हैं. MNGL गेल इंडिया और BPCL की ज्वाइंट वेंचर है जो पुणे और आसपास के एरिया में सीएनजी और पीएनजी गैस सप्लाई करती है.

MNGL की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक CNG की वर्तमान कीमत 94.75 रुपए प्रति किलोग्राम है. अब इसमें 1 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मतलब, नई दर अब 95.75 रुपए प्रति किलोग्राम है. आखिरी बार 27 मई को प्राइस रिवीजन किया गया था.  MNGL की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक PNG की वर्तमान कीमत 50.65 रुपए प्रति यूनिट (SCM) है. अब इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. मतलब, नई दर अब 51.50 रुपए प्रति यूनिट (SCM)हो गई. आखिरी बार 9 अप्रै को प्राइस रिवीजन किया गया था.

इस प्राइस हाइक के कारण घरेलू PNG उपयोगकर्ताओं के मासिक गैस बिल में इजाफा होगा, जबकि CNG से चलने वाले ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की परिचालन लागत भी बढ़ेगी. इससे सार्वजनिक परिवहन किरायों पर भी दबाव बन सकता है. MNGL पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और आसपास के क्षेत्रों में CNG व PNG की आपूर्ति करती है और शहर गैस वितरण नेटवर्क का संचालन करती है.

MNGL ने पिछले कुछ महीनों में कई बार CNG की कीमतों में संशोधन किया है. मई 2026 में कंपनी ने पहले 1.50 रुपए प्रति किलोग्राम और बाद में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद पुणे क्षेत्र में CNG की कीमत 94.75 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. MNGL पुणे और आसपास के एरिया में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई देती है. यह कंपनी पुणे म्यूनिसिपिल कॉर्पोरेशन, अंबेगांव, पिसोली, पिंपरी, चकन समेत पुणे के एरिया में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करती है. कंपनी पिछले 19 सालों में इस बिजनेस में है.