Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

CM योगी आज बिहार दौरे पर, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

दीपावली व छठ पूजा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर से बिहार विधान सभा चुनाव के रण में उतरेंगे। वह तीन विधान सभा क्षेत्रों में जनसभा कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। उनकी पहली जनसभा सिवान जिला के रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यहां उनकी जनसभा राजपुर खेल मैदान रघुनाथपुर में होगी।

दूसरी जनसभा भोजपुर जिला की शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यह जनसभा डुमरिया, शाहपुर में होगी। मुख्यमंत्री यहां भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बिहार की जनता से वोट मांगेंगे। योगी की तीसरी जनसभा बक्सर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यह जनसभा आइटीआइ ग्राउंड में होगी।

हाई कोर्ट में कामकाज काे और गति प्रदान करने के लिए न्याय विभाग में नए पदों का सृजन किया गया है। सामान्य कार्यालय संवर्ग (जनरल आफिस कैडर) के विभिन्न श्रेणी के 274 पदों के सृजन के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई है। नए सृजित पदों में सहायक समीक्षा अधिकारी के 60 पद, समीक्षा अधिकारी के 149 पद, अनुभाग अधिकारी के 40 पद, सहायक निबंधक के 14 पद, उप निबंधक के सात पद, संयुक्त निबंधक के तीन व निबंधक का एक पद शामिल है।