Sant Sansad: नेटवर्क 10 की तरफ से यूपी की औद्योगिक नगरी नोएडा में 23 दिसंबर को संत संसद का आयोजन हो रहा है। संसद में देश के कई प्रतिष्ठित संत शामिल हुए हैं। संत संसद सनातन से जुड़े कई पहलुओं पर अपना मंथन कर रही है। खासकर प्रयागराज में महा कुंभ के साथ-साथ सनातन से जुड़े सवालों पर संत संसद चिंतन मंथन है। देखा जा रहा है कि सनातन पर पिछले कुछ समय से लगातार विपरीत टिप्पणियां हो रही है। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेटवर्क 10 के इस बड़ी पहल को सराहा है।
CM योगी ने नेटवर्क 10 पूरी टीम को दिया धन्यवाद
सीएम योगी ने कहा कि, "मैं नेटवर्क 10 पूरी टीम को धन्यवाद कहता हूं, ये हमारा सौभाग्य है कि सनातन दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है जिसने मानव को जीने की एक कला सिखाई है और सनातन धर्म के इस 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का श्रीगणेश होगा और 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ 2025 पूर्ण होगा। ये डबल इंजन सरकार इस पूरे आयोजन को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ आयोजित करने के लिए तत्पर है। अभी पीएम मोदी कुछ प्रयागराज आए थे, तो वहीं महाकुंभ के लिए सभी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया है। साथ ही सारी सुविधाएं की गई हैं, भारी भीड़ को देखते हुए मार्गों को सही तरीके से बनाया गया है।"
ये कॉन्क्लेव अभिनंदनीय है- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि, "पहली बार भक्तजनों को कॉरिडोर देखने का अवसर प्राप्त होगा। चार धाम के भी दर्शन होगें, उत्तराखंड के पावन धाम के भी दर्शन होगें। प्रयागराज में 12 ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होगें। साथ ही कुंभ का क्षेत्रफल बढ़ाया गया है, इतना ही नहीं, पहली बार पक्के घाट देखने को मिलेंगे। शौचालय, पार्किंग की सुविधा से लेकर पूरी व्यवस्था बड़े भव्य तरीके से की गई है। अंत में सीएम ने कहा कि इस बार का कुंभ पूरे देश और दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा। आगे वह बोले, मैं नेटवर्क 10 की पूरी टीम को बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। यह कॉन्क्लेव गौतमबुद्ध नगर के उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यह कॉन्क्लेव अभिनंदनीय है।"