Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मां भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन! अपने अमर बलिदानियों के सपनों के भारत का निर्माण हम सभी की शीर्ष प्राथमिकता है. आइए, आज के पावन दिन हम सभी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए संकल्पित हों. 

सीएम योगी ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा, सत्य और अहिंसा के साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए भारत माता के उन महान सपूतों जिन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में अलग अलग नेतृत्व देकर इस लड़ाई को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया था. नेता जी सुभाष चंद बोष बाबा साहब अंबेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश के उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रांतिकारियों की स्मृति को नमन करते हुए उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.