Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

CM स्टालिन का बिगड़ा संतुलन…पीएम मोदी ने दिया सहारा

राजनीति में भले ही सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के धुर विरोधी हों, एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करें, लेकिन जब किसी कार्यक्रम में ये लोग एक दूसरे के साथ होते हैं तो बात कुछ और ही होती है, इनके बीच की तल्खी मिट जाती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला तमिलनाडु के खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन दौरान, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लड़खड़ाने के दौरान सहारा देते नजर आए.

दरअसल मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आयोजन स्थल की तरफ जा रहे थे. पीएम मोदी भी उनके साथ थे. इस दौरान सीएम स्टालिन लड़खड़ाने लगे, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें संभाल लिया और उनका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पीएम सीएम का हाथ पकड़े हुए साथ चलते हुए नजर आए. इस दौरान दोनों नेता आपस में बात भी करते दिखाई दिए. इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.