Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सीएम शिंदे ने तिरुपति के पद्मावती मंदिर में किए दर्शन, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना


आंध्र प्रदेश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार सुबह तिरुपति में पद्मावती मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पद्मावती मंदिर देवी पद्मावती को समर्पित है। ये मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुचानूर में बना है। मंदिर के अधिकारियों ने शिंदे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिंदे तिरुपति के दो दिन के दौरे पर हैं।