Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

CM सरमा ने वित्त मंत्री और PM मोदी का जताया आभार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले और अंतरिम बजट के बाद मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ण बजट पेश किया. संसद के मानसून सत्र में लगातार सातवां केंद्रीय बजट पेश कर वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों खासकर असम को बड़ी सौगात दी है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इस बजट को भारत की विकास गति को बढ़ावा देने वाला बताया. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया है. सीएम ने कहा कि बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद के लिए इस बजट के तहत असम को दी गई विशेष सहायता के लिए वह बेहद आभारी हैं.