Breaking News

दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह ने गिराया इजरायली एयरफोर्स का एक ड्रोन     |   कोलकाता में सोना पप्पू के घर ED का छापा, फ्लैट देने के नाम पर गबन का आरोप     |   लास वेगास के पास अमेरिकी एयरफोर्स का F-35 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल     |   राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, CM सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़ कर सभी अधिकारी बदले     |   ईरान के इस्फ़हान में एक प्रमुख स्टील फैक्ट्री पर इजरायल ने फिर की बमबारी     |  

CM एन. चंद्रबाबू नायडू: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 200 सीटें मिलेंगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से संकेत मिलता है कि पूर्वी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 200 सीटें जीत सकता है। विशाखापत्तनम में दो दिवसीय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 30वें साझेदारी सम्‍मेलन 2025 को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी अन्य नेता को लोगों का पूर्ण विश्वास प्राप्त नहीं है।

नायडू ने कहा, "मैं आपको बिहार चुनाव के बारे में बता रहा हूं। पिछली बार एनडीए ने जीत हासिल की थी। हमने जीत दर्ज की है और इस समय अभी तक एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वे जीतने जा रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के खत्म होने तक वे लगभग 200 सीटें जीत जाएंगे। यह दर्शाता है कि जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है।" नायडू ने आगे कहा कि भारत व्यापार करने के लिए सबसे अच्छा स्थान होगा जबकि आंध्र प्रदेश यहां निवेश का प्रवेशद्वार है। केंद्र में राजग सरकार द्वारा लाए गए सुधारों को सूचीबद्ध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदी प्रधानमंत्री मोदी की है।