Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देहरादून जू में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून जू (मालसी) में आयोजित 'वन्य जीव सप्ताह' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। वन्य जीव संरक्षण के लिए उत्तराखंड सरकार कई योजनाएं चला रही है। सरकार का उद्देश्य जैव विविधता को संरक्षित रखना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण में सहयोग की अपील की। इसी के साथ सीएम धामी ने देहरादून जू में चल रहे सुधार कार्यों और पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं की भी समीक्षा की।