Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

वाराणसी में CM योगी का दो दिवसीय दौरा आज, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे। व्यस्त दौरे के दौरान विविध आयोजनों में भाग लेंगे। योगी दोपहर चार बजे के करीब हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचकर लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों और आगामी योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे।

योगी शाम को सात बजे सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट जाएंगे। वहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरण, विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण, बृहद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। 

इसके बाद श्रीकालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वापस सर्किट हाउस आ जाएंगे। योगी अगले दिन 13 जून को सुबह नौ बजे बीएचयू में बन रहे नेशनल सेंटर आफ एजिंग परियोजना का निरीक्षण करेंगे और विज्ञान भारती कार्यक्रम में भाग लेंगे। योगी बीएचयू से ही हेलीकाप्टर से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।