Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सप्ताह में शामिल होंगे CM योगी, महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 29 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

सीएम योगी मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की पुण्यस्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख संत भी शामिल होंगे।

इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विराम होगा। यह कथा मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास जी महाराज द्वारा सुनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कथा के विराम सत्र में सहभागिता करेंगे।

गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यस्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे।