Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM योगी आज PMAY 2.0 के लाभार्थियों को भेजेंगे पहली किस्त, सीधे खाते में आएंगे पैसे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लगभग 90 हजार पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे. वे इस धनराशि को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए भेजेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी देंगे. इसके साथ ही वे फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज तथा देवरिया के एक–एक लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद भी करेंगे. सीएम योगी उनसे योजना के लाभ एवं अनुभवों के बारे में जानकारी लेंगे.

इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 1 लाख की राशि सीधे उनके बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) भेजी जाएगी. PMAY-U 2.0 के तहत प्रति लाभार्थी को कुल 2.50 लाख की सहायता दी जाती है (केंद्र: 1.5 लाख + राज्य: 1 लाख). यह राशि 3 किस्तों में मिलती है. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 एक मांग आधारित योजना है. इसके अंतर्गत सभी पात्र शहरी लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.  इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे सबके लिए आवास की परिकल्पना को साकार किया जा सके.

यह कार्यक्रम केवल धनराशि हस्तांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश सरकार की “सबके लिए आवास” की संकल्पना को धरातल पर उतारने की दिशा में उत्तर प्रदेश की स्पष्ट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से बड़ी संख्या में शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है.