Breaking News

अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की 500+ पन्नों की चार्जशीट     |   2017 से पहले भर्ती में भेदभाव था, अब प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी: CM योगी     |   एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिला दूसरा सिल्वर, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल     |   एटा-कासगंज में सपा ने भंग की जिला इकाइयां, जिलाध्यक्ष भी हटाए     |   गाजियाबाद: फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर     |  

CM योगी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के देवप्रयाग से आए मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद

उत्तराखंड के देवप्रयाग से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंचे मेधावी विद्यार्थियों ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भेंट की गई। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों ने अलग-अलग पुस्तकों और साहित्यिक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को किताबों और साहित्य की दुनिया से परिचित कराना था।

सीएम योगी से भी मिले मेधावी विद्यार्थी

गोमती बुक फेस्टिवल जाने से पहले उत्तराखंड से आए मेधावी छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त किया, लखनऊ में उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उत्तराखंड से आए विद्यार्थियों को गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण कराया जाए और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ उपलब्ध कराई जाए। इसी निर्देश के तहत अधिकारियों ने छात्रों को पुस्तक मेले का भ्रमण कराया और सभी विद्यार्थियों को पुस्तक भेंट की। इस दौरान छात्रों को पढ़ाई, साहित्य और पुस्तकों के महत्व को समझने का अवसर मिला।