Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 28 मार्च को उद्घाटन करेंगे PM मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने हेलीकॉप्टर से रनवे पर लैंडिंग की और पहले हवाई सर्वेक्षण किया, जिसमें निर्माण कार्य, जनसभा स्थल तथा आवागमन के रास्तों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद वे पब्लिक टर्मिनल बिल्डिंग और जनसभा स्थल पर पहुंचे, जहां मौजूद अधिकारियों से एक-एक चीज की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट के ऑफिस में गौतम बुद्ध नगर के साथ आसपास के जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने सभी से समन्वय बनाकर तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए, ताकि 28 मार्च को होने वाले ऐतिहासिक उद्घाटन में कोई कमी न रहे।

यह दौरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से ठीक पहले की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।