Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

CM योगी ने पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की बैठक की, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की समीक्षा बैठक की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे घरों और सरकारी भवनों का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नई परियोजनाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ और तय समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने पुलिस आवासों और अन्य भवनों के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया। सरकार का कहना है कि बेहतर घर और सुविधाएं मिलने से पुलिसकर्मियों को काम करने में आसानी होगी।