Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

CM पुष्कर धामी पहुंचे नैनीताल, 96 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिन के दौरे पर नैनीताल पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद CM धामी ने भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले को बड़ी सौगात देते हुए 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।