Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

चार दिन के जापान दौरे पर सीएम मोहन यादव, टोयोटा के अधिकारियों से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिनों के जापान दौरे पर हैं। दौरे का उद्देश्य जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने का है। 'इन्वेस्ट इन एमपी' अभियान के तहत टोक्यो पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जापान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री ने टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से मुलाकात की। इनमें श्री तोशीयुकी नकाहारा और श्री मासाहिरो नोगी शामिल थे। टोयोटा ने भारत में तकनीकी नौकरियों के लिए युवाओं के प्रशिक्षण में अपने प्रयासों को साझा किया। टोयोटा के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए संभावनाएं तलाशेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के दौरान पूरा सहयोग देेने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जीआईएस के लिए पर्याप्त जमीन और एक्सपर्ट लोगों का सहयोग देने की बात कही है।