Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

CEC राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बनी वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है. खराब मौसम के चलते उत्तराखंज के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के रालम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे बैठे थे.

सूत्रों के मुताबिक मौसम खराब होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये हेलीकॉप्टर स्टेट गवर्नमेंट के अधीन है. हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है.