Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

आरजी कर में भ्रष्टाचार के मामले में CBI जल्द दायर करेगी चार्जशीट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी. इस मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और आशीष पांडे को गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी ने कोलकाता जेल में आरोपी डॉक्टर संदीप घोष के बयान दर्ज किए. ईडी जेल जाकर संदीप घोष का चार बार बयान दर्ज कर चुकी है.

ईडी ने जेल में डॉक्टर संदीप घोष के 8, 9,14 और 15 अक्टूबर को बयान दर्ज किए हैं. संदीप घोष के अलावा जेल में बंद दो अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज किये गये हैं. दोनों ही आरोपी संदीप घोष के करीबी हैं.